बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रविवार को पत्नी से कहासुनी के बाद 30 वर्षीय वीरबाबू ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर उसका शव फंदे से लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के मुताबिक विवाद के बाद वीरबाबू की पत्नी घर से चली गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के समय छोटा भाई सत्यप्रकाश अपनी पत्नी को दवा दिलाने शहर गया हुआ था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।