मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी के ग्राम नरऊ में तीन वर्षीय बालक की मौत, दूषित पानी पीने से मौत का आरोप

July 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरऊ निवासी मनोज के तीन वर्षीय पुत्र लक्कू को कल रात 12 :30 बजे उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। परिजन गाँव के ही एक डॉक्टर के पास लेकर गए जिसे देखकर डॉक्टर ने यह कहकर मना कर दिया कि यह मेरे बस के बाहर है। इसे कहीं और दिखाओ तब परिजन उसे नगर उझानी के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां पर भी डॉक्टरों ने उसे देखकर सरकारी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। मृतक के पिता मनोज ने बताया कि जब वह अपने पुत्र को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया । परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बालक की मौत गाँव के नलों में आ रहे दूषित पानी पीने से हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाँव के ही मुन्ना लाल ने गाँव में आ रहे दूषित पानी पीने से पडिया, पड्डा, ,गाँव के पिन्टू ने पड्डा व गाँव के हरि बाबू ने बकरा मरने की कही है । इस मामले में फोन द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर चिकित्सा अधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि इस तरह के किसी बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं लाया गया तथा उपजिलाधिकारी सदर मोहित सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है जानकारी प्राप्त कर जाँच कराएँगे । वहीं कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि वह गाँव में आ रहे दूषित पानी के खिलाफ गत 13 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे हैं तथा जब तक ग्रामीणों को इस दूषित पानी से निजात नहीं मिलेगी तब तक हमारा यह अनशन चालू रहेगा !

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights