मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मिली राहत, उमस भरी गर्मी के बाद मौसम हुआ सुहाना

July 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। एनसीआर में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज और गाजीपुर इलाके में झमाझम बारिश हुई है। वहीं एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की हवा भी चल रही है।मौसम विभाग ने दिल्ली में पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई हो रही है। कन्हैया नगर में भी दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा इलाके में भी बारिश हो रही है। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 11 से राहगीर और बाइक सवार गुजरते हुए नजर आए।बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। दिनभर आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच तीखी धूप भी निकली रही। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री की कमी के साथ 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 59 प्रतिशत रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यानी पूरे हफ्ते बादलों के आने-जाने का सिलसिला बरकरार रहेगा। 

6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें देखी जा सकती हैं। ऐसे में 6, 7, 8 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 36.3, लोधी रोड और आया नगर में 36.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज और आया नगर में 27.4 और पालम में 26.6 डिग्री दर्ज हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights