मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपीसी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक बैग फ्री डे पर पेपर बैग,समाज को दिया सन्देश

July 3, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।।आज उर्वशी पैराडाइस कान्वेंट स्कूल में प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना और छात्रों में ग्रीन अर्थ की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों ने पुराने अखबारों व बेकार कागजों का उपयोग करके कागज़ के थैले (पेपर बैग) बनाए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को यह सिखाया गया कि किस प्रकार हम पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं से नये उत्पाद बनाकर प्लास्टिक पर निर्भरता को कम कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सभी बच्चों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और कागज़ के थैलों के फायदे भी समझाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा, आज के ये छोटे कदम ही कल एक बड़े बदलाव की नींव रखेंगे। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है और इसके लिए हमें प्लास्टिक का बहिष्कार कर वैकल्पिक उपाय अपनाने होंगे।” विद्यालय परिवार ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की पर्यावरण-संवेदनशील गतिविधियों का आयोजन करते रहेंगे ताकि छात्रों में हरित सोच विकसित हो सके और वे एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights