मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा सांसद डिंपल यादव गोरखपुर पहुंची, पूर्व पदाधिकारियों के निधन पर जताया शोक, कही भावुक करने वाली बात

July 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। सपा सांसद डिंपल यादव गोरखपुर में गौरव प्रकाश की माता व महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष मीना यादव के निधन पर शोक जताने पहुँचीं। वहीं,  सपा नेता आशुतोष गुप्ता के पिता व पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता का भी निधन हुआ था, वो उनके आवास भी पहुंची। डिंपल यादव, सपा सांसद ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में महिलाओं, युवाओं समेत सभी को निराश किया है। लोगों से बीजेपी ने जो भी वादे किए थे उसे पूरा न करके उसने लोगों को निराश किया है।यही नहीं बीजेपी और उसके कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोधी दल के नेताओं के साथ, ऐसे आचरण पेश किए जा रहे हैं, जिसका लोकतंत्र में कहीं कोई स्थान नहीं है। पिछले दिनों गोरखपुर आया समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ऐसे ही संविधान विरुद्ध आचरण का शिकार हुआ।जबकि विरोधी दल के नेताओं को भी हक है कि वह किसी भी क्षेत्र में पीड़ित- परेशान नागरिकों का हाल जान सकें। लेकिन, गोरखपुर में उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव समेत प्रतिनिधि मंडल के लोग व्यापारियों से मुलाकात करने जा रहे थे। उनके साथ हुई घटना सविधान के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी सभी का सम्मान करती है। सबको साथ लेकर चलती है। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, अवधेश यादव, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, जफर अमीन डक्कु, मिर्जा कदीर बेग, सुनील सिंह, रवि यादव, मृत्युंजय यादव बिट्टू, आशुतोष गुप्ता, मैना भाई, अरविंद शुक्ला, गौरव प्रकाश, सन्तोष यादव, सच्चिदानंद यादव, राहुल यादव, एहतेशाम खान, जितेंद्र श्रीवास्तव, सन्तोष गौड़, अशोक चौहान, अनुप यादव, आजम लारी, अमित शाही, फिरदौस आलम, राम आशीष यादव, गोली यादव, राजन शाही व इमरान खान आदि मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights