मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अब ऑनलाइन लगेगी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की हाजिरी, पोर्टल पर करनी होगी उपस्थिति दर्ज

July 2, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। यह नया नियम शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली में ही होगी, जिसे पहले ही लागू कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी माध्यमिक विद्यालयों को इसका सख्ती से पालन करना होगा। इसके तहत विद्यालयों को एक विशेष पोर्टल पर शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी। पहले केवल शिक्षकों के लिए ही ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य थी। अब छात्रों को भी इस प्रणाली के दायरे में लाने से विद्यालय प्रशासन को उनकी उपस्थिति और अनुपस्थिति का सटीक और त्वरित डेटा मिल सकेगा। इससे उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा जो नियमित रूप से कक्षा में अनुपस्थित रहते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय सहायक सचिव साहेब सिंह यादव ने बताया कि परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पांच चरणों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से upmsp एप डाउनलोड कर एक के माध्यम से भी उपस्थिति दर्ज कराई जा सकेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights