बरेली। बीमा कर्मी संघ बरेली डिवीजन ने भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय पर आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन का प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया इस दौरान सर्वप्रथम बीमा कर्मी संघ के अध्यक्ष अरविंद देव सेवक के द्वारा ध्वजारोहण करके साथियों को प्लेटिनम जुबली वर्ष की बधाई दी उसके उपरांत सभा की शुरुआत की गई। सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री गीता शांत ने आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हमें बताते हुए फख्र है 1951 में संगठन के बनने के 5साल के बाद 1956 में निगम का राष्ट्रीयकरण हुआ तब 245 निजी बीमा कंपनियों को मर्ज करके निगम की स्थापना हुई और आज हम संगठन के प्लेटिनम जुबली वर्ष में प्रवेश कर गए है ।उन्होंने साथियों को इसके लिए बधाई दी। संगठन के अध्यक्ष अरविंद देव सेवक ने कहा कि बीमा कर्मी संघ के लिए गर्व की बात है कि निगम में क्लास 3,4 में नई भर्ती करो, बीमा प्रीमियम से जीएसटी वापस लो , 100 प्रतिशत एफडीआई का प्रस्ताव वापस लो आदि के संघर्षों के बीच अपने प्लेटिनम जुबली वर्ष में सफलता पूर्वक प्रवेश कर रहा है। सभी साथियों को बहुत बधाई। सभा में बिरादराना संगठनों के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, महामंत्री संजीव मेहरोत्रा , विकास अधिकारी संघ सत्यंन सिन्हा व अभिकर्ता संघ से अशोक सक्सेना ने संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी । सभा में शशांक सक्सेना अनमोल गंगवार, नितेश, उदित रस्तोगी, नम्रता सक्सेना, मुस्तकीम , दीपक मेहरा, सर्वेश अग्रवाल ,विकास गुप्ता अरविंद गुप्ता , आदि साथियों ने प्रतिभाग किया।