अलीगढ़। एक युवक छत पर पहुंच गया। वहां सो रही किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया। युवक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। अलीगढ़ के थाना गंगीरी स्थित एक गांव निवासी किशोरी 29 जून की रात अपने घर की छत पर सो रही थी। रात में एक पड़ोसी युवक छत पर चढ़ आया और सो रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिससे किशोरी की आंख खुल गयी। किशोरी ने तभी शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार वाले छत पर आ गए। मौका देखकर युवक वहां से भाग गया। किशोरी ने अपने पिता के साथ सो30 जून को थाना गंगीरी में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।