बरेली। नगर निगम द्वारा वार्ड 47 किला छावनी, राठौर धर्मशाला में वसूली कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बकाया गृहकर एवं जलकर की वसूली को बढ़ावा देना तथा जनता को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। कैम्प के दौरान स्थानीय पार्षद रंजीत की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों को प्रोत्साहित किया कि वे समय पर टैक्स जमा कर नगर विकास में भागीदारी निभाएं। कैम्प में प्रमुख रूप से निम्न अधिकारी उपस्थित रहे कर अधीक्षक मुन्नाराम, राजस्व निरीक्षक तुषार सिंह, शास्त्री नगर निगम प्रतिनिधि थे। स्थानीय नागरिकों ने इस शिविर की सराहना की और बड़ी संख्या में लोगों ने बकाया कर जमा कर नगर निगम की योजनाओं में सहयोग प्रदान किया।