मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ट्रक ड्राइवर की केबिन में जलकर हुई दर्दनाक मौत

June 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना देवरनिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक बहेड़ी की ओर से बरेली की ओर आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का इंजन और ड्राइवर केबिन में धू-धू कर जल उठा। आग इतनी भीषण थी कि ड्राइवर शिबू कुमार खाटी पुत्र कृष्ण बहादुर, निवासी जमशेदपुर, झारखंड केबिन में ही फंस गए और जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सूचना मिलते ही कोतवाली देवरनिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और वाहन स्वामी से पुलिस ने संपर्क साधा। परिजनों ने बताया कि शिबू कुमार एक जिम्मेदार और मेहनती चालक थे और उनका पूरा परिवार उन्हीं पर निर्भर था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए और दुर्घटना की गहन जांच कराई जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights