बिना हेलमेट, बिना सेफ्टी बेल्ट 20 फीट ऊंचे खंभे से गिरा बिजली विभाग का मजदूर, अधिकारी फरार

WhatsApp Image 2025-06-25 at 7.52.37 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। से एक बेहद हैरान करने वाली और दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। बिजली विभाग की घोर लापरवाही की वजह से एक मजदूर 20 फीट ऊंचे खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। न तो उसके सिर पर हेलमेट था, और न ही कमर में सेफ्टी बेल्ट। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदार उसे तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। ये तस्वीरें जिला अधिकारी कार्यालय गेट की है आंधी और बारिश के बाद एक पेड़ बिजली की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे खंभा टूट गया। मरम्मत के लिए बिजली विभाग ने नए खंभे लगवाए और मजदूरों से बिजली की लाइन खिंचवाई जा रही थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दो मजदूर खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे लेकिन दोनों बिना हेलमेट और बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर का संतुलन बिगड़ा और वह करीब 20 फीट ऊंचाई से सिर के बल नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद जो हुआ वह और भी शर्मनाक था मौके पर मौजूद ठेकेदार और बिजली विभाग के अधिकारी उसे तड़पता छोड़ मौके से भाग निकले। साथ में काम कर रहे कर्मचारी और राहगीर ई रिक्शा के द्वारा अस्पताल ले गए । राहगीरों ने तुरंत ही घायल मजदूर को संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। लेकिन अफसोस इस बात का है कि कई घंटे बीतने के बाद भी न तो कोई अधिकारी अस्पताल पहुंचा और न ही मजदूरों की सुरक्षा को लेकर किसी ने जवाब देना जरूरी समझा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights