मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, लंबित मामलों पर हुई चर्चा

June 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में नवागत वित्त एवं लेखाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान जनपद में शिक्षकों के लंबित पेंशन प्रकरण, एरियर, चयन वेतनमान में आ रही तकनीकी दिक्कतें, फॉर्म-16 आदि विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। लेखाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयन वेतनमान के प्रकरणों को लेखा कार्यालय में भेजने से पूर्व शिक्षकगण अपनी ई-सर्विस बुक का भलीभांति अध्ययन करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो पहले संबंधित ब्लॉक से उसे ठीक कराएं। क्योंकि लेखा विभाग में केवल रिजेक्शन का विकल्प उपलब्ध है, सुधार का नहीं। एक बार प्रकरण रिजेक्ट हो गया तो दोबारा भेजने की प्रक्रिया जटिल हो जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों के किसी भी प्रकरण को अकारण लंबित नहीं रखा जाएगा। वर्तमान में जनपद के सभी पेंशन प्रकरण एडी (पेंशन) कार्यालय को प्रेषित किए जा चुके हैं। लगभग 150 शिक्षकों के एरियर ट्रेज़री में भेज दिए गए हैं और जल्द ही शेष पेंडेंसी भी समाप्त कर दी जाएगी। सभी ब्लॉकों को फॉर्म-16 भेजे जा चुके हैं, वर्तमान में किसी ब्लॉक में फॉर्म-16 की कोई पेंडेंसी नहीं है। लेखाधिकारी ने संगठन को यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी शिक्षकों को विभागीय भुगतान संबंधी किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संगठन ने लेखाधिकारी का आभार जताते हुए शिक्षकों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और आग्रह किया कि शिक्षकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। शिष्टमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष (महिला) बीना शर्मा, प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमिता, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री तेजपाल मौर्य, पंकज सिंह, विनोद चौधरी, रेखा गुप्ता, विपिन संख्यधर, राजीव वैश्य, राजेश कुमार शर्मा, संजय गुलियानी, विजय आर्य, राजेश कुमार मिश्रा, कांशीराम, मोहम्मद सलीम एवं पोथी राम भारती शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights