बदायूं। भाजपा कार्यालय बदायूं पर कांग्रेस द्वारा देश पर लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक ने सामूहिकता से किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, राणा प्रताप सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, शैलेंद्र मोहन शर्मा, संदीप चौहान, वेदप्रकाश राठौर, जगमोहन सिंह, संजीव पाराशरी, डीवी सिंह, आदित्य श्रोत्रिय सहित अन्य उपस्थित रहे।