अयोध्या को मिलेगी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात, नेत्र चिकित्सालय के स्थान पर होगा निर्माण

Screenshot 2025-06-25 181913
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अयोध्या। योगी सरकार रामनगरी को एक और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का तोहफा देने जा रही है। शहर के साहबगंज में पुराने बंद पड़े सीतापुर नेत्र चिकित्सालय को तोड़ कर रामपथ के उत्तर और दक्षिण तरफ की जमीन पर 300 शैय्या चिकित्सालय बनाया जाएगा। यह हॉस्पिटल रामपथ पर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम के बीच में बनाया जाएगा, जहां पर आसानी से बीमार लोग पहुंच सकेंगे।डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि प्रस्तावित भूमि चौक गुलाबबाड़ी के निकट रामपथ पर स्थित है। यह सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त है। इसके साथ ही प्रस्तावित भूमि से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर जिला चिकित्सालय स्थित है। लगभग चार किमी की दूरी पर श्रीराम चिकित्सालय, छह किमी की दूरी पर मेडिकल कालेज व लगभग पांच किमी की दूरी पर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर स्थित है। प्रस्तावित भूमि सभी चिकित्सालयों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से कनेक्ट है, जिससे रेफर मरीजों को पहुंचने में सुविधा होगी।डीएम ने बताया कि शासन में फाइनल अप्रूवल में गया है। पहले पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सीतापुर अस्पताल की भूमि पर एक तरफ अस्पताल का निर्माण होगा और दूसरी तरफ अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के लिए आवास बनाए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights