चाऊमीन-मोमो का ठेला लगाने पर पुलिस मांग रही रुपए एसएसपी से की शिकायत

WhatsApp Image 2025-06-24 at 7.24.39 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अपने परिवार को पालने के लिए चाऊमीन व मोमो का ठेला लगाने वाले एक परिवार ने देवरनिया इंस्पेक्टर व दरोगा अजय सिंह पर गम्भीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत की है। थाना देवरनिया के ग्राम इटोआ, पोस्ट शरीफनगर, निवासी बब्ली पत्नी हरवीर सिंह ने कप्तान को शिकायत करते हुए बताया कि बिल्वा पुल के नीचे प्रार्थनी के पति व देवर चाऊमीन-मोमो का ठेला लगाते हैं। देवर के सिर में बचपन से गांठ भी है। महिला ने बताया कि 21 जून शनिवार को दरोगा अजय सिंह उसके पति हरवीर के पास आए और ठेला लगाने के बदले एक हजार रुपए मांगने लगे न देने पर अभद्रता करते हुए माँ बहन की गलियां दी जिसकी वीडियो देवर बनाने लगा तो वह और गुस्से में आ गए व दोनो भाइयो को ठेला न लगने की धमकी दी। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत करने रविवार को थाने गए तो इंस्पेक्टर साहिब भी गली गलौज करते हुए बोले कि तुम हमारे दरोगा की वीडियो बना रहे हो और मैं तुम्हारा साथ दूं और इंस्पेक्टर ने दरोगा अजय सिंह को बुलाकर उनके सामने कहा कि अगर इन दोनों का ठेला दोबारा लगे और दोनों को थाने ले आना और बड़ा चालान करते हुए जेल भेज देना। महिला ने बताया कि देवर की तबीयत खराब है और पांच पांच किस्तें कट रही है दरोगा एवं इंस्पेक्टर के व्यवहार के कारण काम बंद करने की नौबत आ गई है ऐसे में जहर खाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा महिला ने बताया कि देवर के पास उक्त घटना की वीडियो भी है न्याय की मांग करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights