मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को भ्रष्टाचार से मुक्ति: सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के DBT निर्णय को बताया ऐतिहासिक सुधार

June 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा कांवड़ यात्रा समितियों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लागू करने का निर्णय केवल एक नीतिगत बदलाव नहीं है, बल्कि यह आम आदमी पार्टी के शासनकाल की अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पर निर्णायक विराम है। वर्षों तक कांवड़ यात्रा को राजनीतिक लाभ और पक्षपात का माध्यम बना दिया गया, जहां बिचौलियों का बोलबाला रहा और असली आयोजक उपेक्षित होते रहे। अब वह अध्याय समाप्त हो चुका है। प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, यह आस्था, अनुशासन और जनसेवा का सशक्त प्रतीक है। लेकिन AAP सरकार के दौरान इसे गलत तरीके से संचालित किया गया और इसका दुरुपयोग हुआ। दिल्ली सरकार का यह कदम एक लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार है। उन्होंने कहा की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यह सुनिश्चित करता है कि यात्रियों की सेवा करने वाले आयोजकों तक सीधे धन पहुंचे। इससे वित्तीय रिसाव रुकेगा, मनमानी समाप्त होगी और पूरी प्रक्रिया में गरिमा और पारदर्शिता आएगी। यही है भाजपा का शासन मॉडल — स्वच्छ, पारदर्शी और जनहित व आस्था की भावना से प्रेरित। अब कांवड़ यात्रा को वह सम्मान और सहयोग मिलेगा, जिसकी उसे वर्षों से प्रतीक्षा थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights