मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

राज्य सरकार छात्रवृत्ति आवेदन हेतु समय सारणी जारी

June 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि उ0प्र0 शासन ने वित्तीय वर्ष व शैक्षिक सत्र 2025-26 में अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाईन आवेदन से लेकर वितरण हेतु समय सारणी जारी कर दी है। कक्षावार आवेदन के लिए तिथियॉं तय कर दी गई हैं। समस्त शिक्षण संस्थाओं व मदरसों के अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन व पारसी) के छात्र-छात्राएं उ0प्र सरकार की छात्रवृत्ति वेबसाईट पर जाकर छात्रवृत्ति आवेदन भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि समय सारणी के अनुसार पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) छात्रवृत्ति हेतु 01 जुलाई से 05 अक्टूबर 2025 तक समाज कल्याण अधिकारी के यहॉं से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। 02 जुलाई से 30 अक्टूबर 2025 के बीच कक्षा 9 व 12 के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन आवेदन करना होगा तथा आवेदन भरने के उपरान्त 03 जुलाई से 04 नवम्बर 2025 तक हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना होगा। विद्यालय द्वारा 03 जुलाई से 06 नवम्बर 2025 तक आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दशमोत्तर उच्च कक्षाओं हेतु 07 जुलाई से 25 नवम्बर 2025 तक समाज कल्याण अधिकारी के यहां से पासवर्ड प्राप्त कर संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित करना होगा। 10 जुलाई से 20 दिसम्बर 2025 तक दशमोत्तर उच्च कक्षाओं के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन आवेदन करना होगा तथा आवेदन भरने के उपरान्त हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित संस्था में 24 दिसम्बर तक जमा करना होगा। 11 जुलाई 2025 से 10 जनवरी 2026 तक शिक्षण संस्थाओं की ओर से आवेनद पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights