मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

28 जून से 30 जुलाई तक ब्लॉक मुख्यालयों पर लगंेगे दिव्यांग चिन्हांकन शिविर

June 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर दिव्यांग बच्चों के समग्र पुनर्वासन हेतु 28 जून से 30 जुलाई 2025 तक चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन चिन्हांकन शिविरों में दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करने, उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाये जाने हेतु चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी तथा आवश्यकतानुरूप दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत उपकरण प्रदान करने हेतु पोर्टल पर पंजीकृृत भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड मुख्यालयों पर प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 05.ः00 बजे तक चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सालारपुर में 28 जून को, उझानी में 01 जुलाई, कादरचौक में 03 जुलाई, जगत में 08 जुलाई, म्याऊं में 10 जुलाई, उसावां में 11 जुलाई, दातागंज में 15 जुलाई, समरेर में 17 जुलाई, वजीरगंज में 18 जुलाई, बिसौली मे 22 जुलाई, आसफपुर में 23 जुलाई, अम्बियापुर में 24 जुलाई, सहसवान में 25 जुलाई, दहगवां में 29 जुलाई एवं इस्लामनगर में 30. जुलाई 2025 को चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांग बच्चों के अभिभावको एवं सर्व साधारण से अपील की है कि जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांग बच्चों को इन चिन्हांकन शिविरों में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराएं जिससे कि चिन्हित बच्चों के समग्र पुनर्वासन का कार्य किया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights