बदायूं।।आज कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में प्राकृतिक खेती पर नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मां गंगा के चित्र के सम्मुख दीप प्रवजलन करके किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सोनालिका सिंह नमामि गंगे एवं राज्य स्वक्षता मिशन सोनालिका सिंह रही । एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने कहा कि आज प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है। हम प्राचीन और प्राकृतिक खेती को भूल कर आधुनिक खेती पर आ गए। आधुनिक खेती से जहां खेतों में अनाज का उत्पादन बढ़ा है वहीं दूसरी ओर खाद ,कीटनाशक एवं अन्य जहरीली दवाइयों ने मानव स्वास्थ्य पर भी असर डाला है।आज अधिकतर आम जन नाना प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो गया है। मधुमेह , उच्च रक्तचाप , त्वचा रोग ,कैंसर जैसी बीमारियां होने लगी है। इससे बचने का उपाय केवल प्राकृतिक खेती है। कार्यशाला में प्रशिक्षक डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यशाला मैं उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लाभ एवं उपज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की प्राकृतिक खेती करने से हमारी खेती की लागत शून्य होती है एवं मृदा की स्थिति भी प्राकृतिक हो जाती है जिस किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती एवं खेती के गुणवत्ता में भी सुधार आता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सोनालिका सिंह , नमामि गंगे यूनिट हेड ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्ति की एवं प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी किसानों के अत्यंत उपयोगी हैं इसकी प्रशंसा जाहिर की। प्राकृतिक खेती व खेती है जिसमें खाद्य के रूप में जीव अमृत एवं बीज के रूप ने बीजमृत का प्रयोग किया जाता है। प्राकृतिक खेती गौ मूत्र और गौ गोबर , गुड , बेसन आदि पर आधारित है जिसमें अनेक किसान मित्र जीवाणु खेत में पनपते है एवं खेत को बंजर नहीं होने देते। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कृषि वैज्ञानिक डॉ सौहार्द दुबे , सचिन उपाध्याय एको क्लब ट्रेनर ने प्राकृतिक खेती पर अपने विचार रखे। जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी किसान,और प्रशिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में मुख्य उपस्थिति प्रदीप वर्मा जिला सामाजिक वानिकी अधिकारी , सीमा चौहान गंगा समग्र प्रांत सह संयोजक , मनोज रावत जिला कृषि अधिकारी , मनोज कुमार उपनिदेशक कृषि, DPC (UPDASP) रहे। मंच संचालन अशोक तोमर ने किया।