बदायूं।।आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के जितेंद्र महाजन जिला अध्यक्ष बनाए गए है। जानकारी होते ही उनके परिचितों औऱ शुभचिंतक लोगों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जितेंद्र महाजन इससे पहले भी विभिन्न पदों पर है। भारतवर्ष के विभिन्न प्रान्तों की जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अंतर्गत सभी नगरों में कमेटियाँ गठित की जाती हैं। आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकुल वर्मा ने जितेंद्र महाजन को जिला अध्यक्ष चुना है। इस संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक भी सुकुल वर्मा हैं। यह एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जिसकी बैठक हर तीन महीने अथवा 300 दिन में कहीं न कहीं आयोजित होती रहती है। आल इंडिया ज्वैलर्स संस्था का सुचारू रूप से संचालन दिल्ली में किया जाता है, जबकि महासचिव का कार्यालय दिल्ली में, लखनऊ में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में आयोजित समारोह में जितेंद्र महाजन को बदायूं जनपद का “जिलाध्यक्ष” की जिम्मेदारी दी गई है।