मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार – हर्षवर्धन आर्य

June 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय बदायूं पर किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र हर्षवर्धन आर्य ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। डॉ. मुखर्जी भारत की अखंडता और कश्मीर के विलय के दृढ़ समर्थक थे। उन्होंने अनुच्छेद 370 के राष्ट्रघातक प्रावधानों को हटाने के लिए भारतीय जनसंघ के माध्‍यम से हिन्दू महासभा और रामराज्य परिषद के साथ मिलकर सत्याग्रह आरंभ किया था। जिसके चलते डॉ. मुखर्जी 11 मई 1953 को कुख्यात परमिट सिस्टम का उलंघन करके कश्मीर में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी के दौरान ही विषम परिस्थितियों में 23 जून 1953 को उनका स्वर्गवास हो गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपने को निरन्तर साकार कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया यह डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। डॉ. मुखर्जी ने अखंड भारत के जिस संकल्प के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, वह आज राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ साकार हो रहा है। मां भारती की सेवा, लोककल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान की दिशा दिखाते आपके प्रखर विचार, चिंतन, सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन गौरवशाली भारत के निर्माण के आधार है। उन्होंने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था,“नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान”। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के अंदर एक नई राजनीतिक शुरुआत को आगे बढ़ाया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सुरक्षित भारत की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने का काम किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, विक्रांत यादव, अनेकपाल पटेल, चेयरमैन जगदीश लौनिया, बुद्धपाल सिंह, धीरज पटेल, सीमा राठौर, अनुराग दीक्षित, अचल शर्मा, आकाश पाल, सहदेव सागर, रचना शंखधार सहित आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights