बदायूं। शहर के गांधी ग्राउंड यानि रामलीला मैदान में हर साल की तरह गर्मियों जून में लगने वाली विकास प्रदर्शनी व नुमाइश लगी हुई थी। इसमे सौ से अधिक घरेलू सामान,बच्चो के खिलौने आदि सामान की दुकानें सजी हुई थी। खेल तमाशे व झूले भी लगे है। यह मेला एक माह का होता है। इस मेले में आज सुबह भीषण अग्निकांड हुआ,इसमे 25 दुकानें जल कर राख हो गई। संयोग से लंबे समय बाद सपा सांसद आदित्य यादव अपने लोकसभा छेत्र में तीन दिवसीय प्रवास पर आए हुए थे। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने गांधी ग्राउंड चलने का आग्रह किया। साथ ही अग्निकांड होने के कुछ देर बाद सुबह ही सदर भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता गांधी ग्राउंड का दौरा कर चुके थे। सपा सांसद आदित्य यादव सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव,पूर्व मंत्री आबिद रजा, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा,शेखूपुर सपा विधायक हिमांशु यादव व अन्य सपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी ग्राउंड पहुँचे। उन्होंने अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। मेला छेत्र का भृमण करके अग्निकांड का जायजा लिया।