बदायूं। गांधीग्राउंड मेला में दुकानों में आग लगने की सूचना पर सदर विधायक/पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द गुप्ता पहुंचे गांधीग्राउंड और दुकानदारों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांधीग्राउंड में मेले में दुकानों में आग लग गई है इस पर मैं तत्काल वहां पहुंचा आग लगने से छोटे छोटे दुकानदार बधुओं का काफी नुकसान हुआ है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है । सदर विधायक ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि जिलाधिकारी बदायूं से मिलकर उनकी हर संभव मदद कराने का प्रयास किया जाएगा जिससे उन्हें राहत मिल सके।इस अवसर पर सी0ओ0 सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ,कोतबाल श्री प्रविन सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।