बर्तन के गोदाम में चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित चार शातिर चोर सामान सहित गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-06-23 at 6.41.03 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बर्तन के गोदाम में चोरी की वारदात का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो शातिर चोरों व दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान और एक सवारी रिक्शा बरामद किया है। घटना 21 जून की है जब प्रभात नगर निवासी अंकित भाटिया ने थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके गोदाम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोर पीतल, तांबे और एल्युमीनियम के बर्तन चोरी कर ले गए। प्रेमनगर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया और आरपीएफ बैरक के पास रेलवे लाइन के किनारे से शातिर चोर अनिल उर्फ ठाकुर पुत्र बालमुकुंद, निवासी नया गांव थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर , वर्तमान पता पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, प्रेमनगर, दीपू पुत्र नेमचंद्र, निवासी दुर्गानगर, संजयनगर, थाना बारादरी, दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से 15 पीतल की बेला , 3 बड़े गंगासागर पीतल के, 3 छोटे गंगासागर पीतल के , 2 पीतल की कटोरी,12 दीपक की कटोरियां पीतल की 1 सवारी रिक्शा बरामद किया हैं। अनिल उर्फ ठाकुर के खिलाफ पहले भी थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज है। इस सफलता में थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में उ.नि. चंद्रवीर सिंह , उ.नि. अक्षय त्यागी , कांस्टेबल सुधीर , मनीष धामा ,आशीष मान मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights