मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

उझानी के गांवों में छोड़े जा रहे गंदे पानी के विरोध में कांग्रेस का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

June 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । हाईवे के पास कांग्रेस जनों एवं ग्राम वासियों ने नगर पालिका उझानी द्वारा ग्रामों में छोड़े जा रहे दूषित पानी के विरोध में क्रमिक अनशन जारी रखा । आज प्रातः 10:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर ग्रामवासी अजीत यादव नेपाल सिंह, सचिन चौहान, मोतीराम सांय 5,00 बजे तक पर बैठे जिनको कि शाम को अनशन कारियों को जूस पिलाकर राघवेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभाशकंर शर्मा ने आज का क्रमिक अनशन तुड़वाया । आज क्रमिक अनशन पर अजीत यादव,नेपाल सिंह, सचिन चौहान ,मोतीराम ग्रामवासी बैठे। धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की लड़ाई बग़ैर हक़ मिले बंद नहीं होगी और यह दूषित पानी शासन और प्रशासन को इन ग्रामों में जाने से रोकना होगा उन्होंने कहा कि हम देश के अगर कर्तव्यों का पालन करते हैं तो हमें हमारे अधिकारों का भी हक मिलना चाहिए और कोई देश का कानून यह अधिकार किसी को कैसे दे सकता है की कहीं का गंदा पानी पानी उनके घरों में उनकी फसलों में उनके पीने के पानी में प्रवाहित किया जाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर ने कहा कि इन ग्राम वासियों की लड़ाई कांग्रेस मजबूती के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उझानी नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर ने धरना स्थल पर स्वर्गीय संजय गांधी पूर्व कांग्रेस सांसद को याद करते हुए कहा कि अगर संजय गांधी जीवित होते तो उनके द्वारा चलाए गए पांच सूत्रीय कार्यक्रम जो चलाए जा रहे थे उनसे देश की स्थिति बहुत बड़ी प्रगति पर होती । धरना स्थल पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकेश गौड, संघर्ष समिति के सदस्य योगेंद्र सोलंकी, कमल प्रताप सोलंकी तेजेंद्र कश्यप, नेपाल सिंह, राजाराम बलवीर रिंकू, गोविंद सिंह रामलाल कश्यप, प्रेम शंकर मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, देशराज सिंह सचिन राघव, लीलाधर, अंशु सोलंकी, दिनेश राघव, मोतीराम ,सचिन चौहान ,राजाराम वेदपाल, छोटेलाल, रामपाल आदि सैकड़ो ग्रामवासी वासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights