मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

उत्तराखंड महासभा का हरेला महोत्सव 20 जुलाई को होगा

June 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तराखंड महासभा का नवम हरेला महोत्सव आगामी 20 जुलाई का सरस्वती शिशु मंदिर सी. बी. गंज में किया जाएगा l। विद्युत निरीक्षण भवन में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की देवेंद्र सिंह देवलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि आगामी 17 जुलाई को महासभा द्वारा भगवान भोलेनाथ मंदिर सी बी गंज स्लीपर रोड पर रुद्राभिषेक एवं वृहद पौधारोपण भी किया जाएगा। इस अवसर पर 20 जुलाई को हरेला महोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर सीबीगंज में विगत वर्षों की तरह होगा जिसमें पर्यावरण को समर्पित एक वृक्ष मित्र सम्मान, नागरिक अभिनंदन एवं उत्तराखंड गौरव सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा l बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवलिया ने कहा कि महासभा विगत 8 वर्षों से लगातार हरेला महोत्सव करती चली आ रही है। इस वर्ष हम इस कार्यक्रम की पुनरावृत्ति अपने पर्यावरण रक्षण के लिए करने जा रहे हैं l महासभा के जिला महामंत्री चंदन सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरेला हमारे उत्तराखंड की बहुत बड़ा त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इसमें पौधों को रोपण कर हम अपने जंगलों को बचाते हैं और पौधे लगाकर हम पर्यावरण को बचाते हैं । सभा में विगत में हुए बसंत उत्सव का आय ब्यय का ब्योरा के सी जोशी कोषाध्यक्ष द्वारा रखा गया जिसे ध्वनि मत से स्वीकार किया गया । सभा के अंत में सभी सदस्यों और पदाधिकारी ने अहमदाबाद में हुई हृदय विदारक घटना में प्राणों की आहुति देने वाले सभी विमान यात्रियों को एवं अपने मध्य में महासभा के संरक्षक स्वर्गीय डी. रतूरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन भी रखा गया l सभा में मुख्य रूप से सर्वश्री दामोदर लोहानी, उमेश बिनवाल, चंद्रप्रकाश जोशी, पुष्कर सिंह बोहरा, पी एस बोनल, महेसानंद,भास्कर सिंह रावत, पुष्कर सिंह राणा, गोपाल सिंह महर, दीवानी चंद, एवं प्रमोद नेगी ने अपने विचार दिए l कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह देवलिया ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights