मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

प्रदेश को भाजपा की नीतियाँ कर रहीं हैं बर्बाद: शिवचरन कश्यप

June 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । कालीबाड़ी स्थित सीताराम मंदिर प्रांगण में कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत द्वारा पिछड़ी जाति का एक पीडीए सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी नें की व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप थे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अनीस बेग मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद लोधी समाज के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा भाजपा की राजनीति नफरत, झूठ और तानाशाही से भरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों की छवि खराव करती है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करती है। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हर विभाग में चरम पर है और आम जनता की कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी नें कहा भाजपा की आर्थिक नीतियों ने देश के व्यापार और कुटीर उद्योगों को तवाह कर दिया है। आरएसएस-भाजपा जव विपक्ष में थी, तव स्वदेशी की बात करती थी, लेकिन आज बाजार चीनी और विदेशी वस्तुओं से भरे पड़े हैं। उन्होंने सबाल किया कि अब ये लोग स्वदेशी की बात क्यों नहीं करते। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश विकास के हर मानक पर आगे वढ़ा था। लखनऊ समेत कई शहरों में मेट्रो सेवा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, इकाना स्टेडियम, आईटी सिटी, मेडिकल कॉलेज, पावर प्लांट, रिवरफ्रंट, 1090 वूमेन पावर लाइन, 102-108 स्वास्थ्य सेवाएं और लाखों लैपटॉप वितरण जैसे ऐतिहासिक कार्यों के साथ ही साथ बरेली में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 300 बेड जैसा शानदार अस्पताल दिया लेकिन भाजपा सरकार उसका सही इस्तेमाल भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आते ही यह विकास थम गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनीस बेग ने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार और अराजकता का बोलवाला है। महिलाएं असुरक्षित है और पुलिस थानों के पास भी अपराध हो रहे हैं। उन्होंने सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे को ‘जीरो परिणाम’ बताया। डॉ अनीस बेग ने कहा कि जनता अब भाजपा की हकीकत पहचान चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को इस कुशासन से मुक्त करेगी। उन्होंने कहा हमारा देश एकता और भाई चारे के लिए जाना जाता है लेकिन यह लोग देश की गंगा जमुनी तहजीब को मिटाकर भाई – भाई से लड़ाकर अलग करना चाह रहे हैं। लेकिन भाजपा के मंसूबे कभी कामयाव नहीं होने देंगें और गली – गली वार्ड – वार्ड जाकर अखिलेश यादव के मुहब्बत का पैगाम जनता तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत ने कहा भाजपा सरकार को नौकरिया न देनी पड़े, स्कूल बंद कर रहीं है सरकार, भाजपा सरकार के राज में शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया है। सरकार साजिश के तहत सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है स्कूल जितने कम होंगे नौकरियां उतनी कम देनी पड़ेंगी। भाजपा के लोग पिछड़ी जातियों से नफ़रत करते हैं यह लोग नहीं चाहते हमारे बच्चें पढ़ लिखकर इनकी बराबरी करें, इसलिए पिछड़ी जाति के लोगों आपका भविष्य सपा के साथ बेहतर हो सकता है भाजपा आपको हिंदू मुसलमान में लड़ाकर आपके हितों की अनदेखी करती रहेगी। इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव व राजेश मौर्या, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पार्षद मों. आरिफ कुरैशी, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी, ऋषि यादव, कैंट विधानसभा महासचिव इश्तियाक सकलैनी, दिलीप कुमार, रेहान अंसारी, संजीव कश्यप, योगेश गंगवार, महेंद्र बिक्रम सिंह, एड. राजेंद्र लोधी, राजकुमार लोधी, राम अवतार लोधी, कुलदीप कुमार, ब्रजेश यादव, पूर्व पार्षद सीताराम रघुवंशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights