मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

बरेली में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, 1.439 किलो स्मैक और 552 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

June 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 99 बीघा ग्राउंड के पास तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.439 किलोग्राम स्मैक, 552 ग्राम चरस-सुल्फा और एक काली रंग की टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में फारुख पुत्र अनीस निवासी भिण्डोलिया थाना बिथरी चैनपुर , शकील पुत्र अनीस निवासी भिण्डोलिया बिथरी चैनपुर और मसूद हुसैन पुत्र मकबूल हुसैन निवासी स्लीपर रोड लेवर कालोनी सीबीगंज शामिल हैं। तीनों तस्करों को पुलिस ने तब पकड़ा जब वे संदिग्ध अवस्था में बाइक के साथ खड़े थे और पुलिस को देखकर अंधेरे में भागने लगे। पूछताछ में इन तस्करों ने खुलासा किया कि यह माल अफजाल नामक व्यक्ति का है, जो नेपाल से अपने बेटे बिलाल और साथी रिजवान के साथ यह मादक पदार्थ लाता है। नेपाल में वीरजी नामक सप्लायर से यह सामान खरीदा जाता है और बरेली में लाकर दिल्ली, रामपुर और उत्तराखंड तक सप्लाई किया जाता है। आरोपियों ने बताया कि माल की पहचान और बातचीत व्हाट्सऐप कॉलिंग और कोडवर्ड के जरिए होती है। ‘ग्रीन लेवल’ शब्द स्मैक के लिए और ‘ब्लैक डॉग’ शब्द चरस/सुल्फा के लिए इस्तेमाल होता है। मात्रा बताने के लिए ‘C’ का प्रयोग किया जाता है। आरोपी फारुख टैम्पो चालक है, जो दिखावे के लिए किराये का टैम्पो लेकर उसमें सवारियां बैठाकर नशे की खेप सप्लाई करता था। फरार आरोपियों में अफजाल, उसका बेटा बिलाल और उनका साथी रिजवान शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नेपाल के किन रास्तों से यह माल भारत में लाया जाता है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights