मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने की संयुक्त बैठक

June 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी कांवड़ यात्रा और मोहर्रम जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के मद्देनज़र जिलाधिकारी बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में एक संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आपसी समन्वय को बनाए रखने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जुलूस मार्गों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई, रूट डायवर्जन, कांवड़ शिविरों की सुरक्षा, तथा मोहर्रम के ताजिया मार्गों का समयपूर्व निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया की सतर्क मॉनिटरिंग, अफवाहों की रोकथाम, तथा शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए ताकि किसी भी संभावित तनाव या अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके। बैठक में नगर आयुक्त बरेली, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) समेत विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक आने वाले धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता का परिचायक रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights