मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

श्यामगंज मंदिर में ग्यारस पर गूंजे भजन, बाबा श्याम का भव्य श्रंगार भक्तों ने झूमकर किया गुणगान, प्रसाद में बांटी गई मेवाखीर

June 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में योगिनी एकादशी पर भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर मंदिर परिसर श्याम भक्ति में रंगा नजर आया। महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि शनिवार सुबह बाबा श्याम का दिव्य, अद्भुत और अलौकिक श्रंगार किया गया। खास बात रही कि फूलों की सुंदर मालाएं बैंगलोर और कलकत्ता से मंगवाई गई थीं। बाबा के दरबार में भक्तों ने लगाई अर्जी सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। बाबा श्याम के दरबार में भक्तों ने अपनी मन्नतों की अर्जी लगाई। महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि मंदिर की तरफ से ही विशेष श्रंगार सेवा कराई गई, ताकि हर भक्त बाबा के भव्य रूप का दर्शन कर सके। शाम को शुरू हुआ भजन संध्या का आयोजन शाम सात बजे से श्याम गुणगान का कार्यक्रम शुरू हुआ। भजन गायक सोनल, चंचल, मोहन दीवाना, अभिराज सिंह और प्रियंका चौहान ने एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए। भजनों की स्वर लहरियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। पूरा पंडाल ‘खाटू वाले श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा। गुणगान कार्यक्रम के बाद बाबा श्याम को मेवाखीर का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं में मेवाखीर प्रसाद बांटा गया। इस प्रसाद व्यवस्था की जिम्मेदारी अंकुर गुप्ता ने निभाई।
कार्यक्रम में संजय आयलानी, अनुपम टीबडेबाल, रामबहादुर प्रजापति, भगवान दास, राजकुमार, इन्द्रेश, इन्द्रप्रीत सिंह, सबिता अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अनूप मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, जगमोहन प्रजापति, काजल, कोमल, महेंद्र, राजेन्द्र भसीन, मीनू भसीन, अन्नू बर्मा, पूजा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि हर एकादशी (ग्यारस) पर मंदिर में इसी तरह भव्य आयोजन होता है। बाबा श्याम की कृपा से यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होती है। इस बार भी भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights