मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

नगर पालिका उझानी का गंदा पानी रोकने को कांग्रेस का क्रमिक अनशन शुरू

June 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।।पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार नरूउ, अचौरा, मलिकपुर, मीलाल नगला में उझानी नगर का गंदा पानी रोकने हेतु नरूउ हाईवे के पास कांग्रेस ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर क्रमिक अनशन शुरू किया ।आज क्रमिक अनशन पर में उझानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश गौड , छोटे लाल जाटव मुन्नालाल, राजाराम, मोतीराम कश्यप और सुखराम जाटव बैठे उनके साथ सभी ग्राम वासियों ने धरना दिया शाम को 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीरेश तोमर और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर उनका क्रमिक अनशन समाप्त कराया । धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि अब यह लड़ाई तभी खत्म होगी जब उझानी नगर पालिका का पानी आश्वासन के अनुसार भैसोरा नदी में प्रवाहित नहीं किया जाता चाहे इसके लिए कितना भी समय लगे ग्रामवासी इस लड़ाई को अंतिम दौर तक लड़ने की तैयार हैं और कांग्रेस उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन्द्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस इन ग्राम वासियों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूती के साथ खड़ी है । शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने ग्राम वासियों का दर्द बयां करते हुए कहा कि इस ग्राम में बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है 75 प्रतिशत लोग गंदा पानी पीने से पीलिया के बीमार है और कई लोग तो जैसा कि ग्राम वासियों ने बताया पीलिया के कारण जीवन से मुक्त हो चुके हैं। धरना स्थल पर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, संघर्ष समिति के सदस्य योगेंद्र पाल सिंह ,कमल प्रताप सिंह, नेपाल सिंह , तेजेंद्र पाल कश्यपने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई कोई राजनीतिक नहीं है बल्कि हमारी लड़ाई हमारे अस्तित्व की है और यह लड़ाई हम मरते दम तक लड़ेंगे। धरना स्थल पर तेजपाल कश्यप, प्रेम शंकर, विष्णु प्रभाकर, हरेंद्र, जगत पाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, बलबीर सिंह सोमवीर सिंह, अमर सिंह, भोला सिंह रामलाल ,शीशपाल सिंह ,नरेश पाल नितिन रावत आदि सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कल क्रमिक अनशन पर जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह संघर्ष समिति के सदस्य अजीत यादव नेपाल सिंह सचिन चौहान और श्री मोती राम बैठेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights