मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

मोदी सरकार के 11 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित- दुर्विजय शाक्य

June 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मोदी सरकार के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय पर प्रोफेशनल मीट का अयोजन हुआ, जिसमें जनपद बदायूं में प्रोफेशनल डॉक्टर, अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउंटेंट, व्यापारी, शिक्षक, इंजीनियर, साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रोफेशनल मीट में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत किया है। 500 वर्षों का संघर्ष राम मंदिर का भव्य निर्माण मोदी सरकार में पूरा हुआ। देश भर में नारा लगता था जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है। जम्मू कश्मीर से मोदी सरकार में धारा 370 समाप्त कर दिया। मोदी सरकार ने 80 करोड़ परिवारों को निःशुल्क राशन वितरण करके गरीबों को राहत दी है। आयुष्मान कार्ड देकर गरीबों को 05 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया है। मुफ्त उज्ज्वला गैस योजना, सौभाग्य योजना से मुफ्त बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री शौचालय, जन- धन खाता, स्टार्ट- अप व मुद्रा योजना के माध्यम से गरीबों को बिना गारंटी के लोन दे रही है। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में एक ऐसा परिवर्तन आया जिससे आज भारत का मस्तिष्क विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है। मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा हुआ है। 2014 से पहले भारत की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी, आए दिन भारतीय सैनिकों को मार दिया जाता था। लेकिन आज भारत आतंकियों को मुंह तोड़ जबाब दे रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण सामने है। आज भारत रक्षा उपकरणों का निर्यात भी करता है। मोदी के नेतृत्व में भारत अब सशक्त भारत- सुरक्षित भारत- आत्मनिर्भर भारत बन चुका है। अब ईरान से हजारों लोग भारत सुरक्षित पहुंचते हैं। यूक्रेन और रूस के युद्ध में लोग तिरंगा ध्वज लेकर खुद को सुरक्षित बचाते थे, तिरंगा ध्वज उस युद्ध में सुरक्षा की गारंटी बना था। भाजपा के प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने 2047 में विकसित भारत बनाने की दूरदर्शी सोच के साथ निरन्तर कार्य कर रहे हैं। अन्य राजनैतिक पार्टियाँ सिर्फ अपने परिवार को आर्थिक मजबूत करने के लिए राजनीति करते हैं। मोदी सरकार सबका साथ – सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने प्रोफेशनल मीट में पधारे समस्त प्रोफेशनल्स का धन्यवाद व आभार जताया। इस मौके पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, डॉ आशीष शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights