मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में 106 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे, चेहरे खुशी से खिले

June 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।। रामनाथ राम नारायण मैमोरियल चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनार्न्तगत संस्थान में अध्ययनरत् डी0फॉर्मा0 तथा बी0फॉर्मा0 के छात्र.छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि विधायक हरीश शाक्य के साथ सोबरन सिंह राजपूत (जिला उपाध्यक्ष .भाजपा) एवं नत्थू लाल वर्मा (जिला महामंत्री, किसान मोर्चा) ने 106 टैबलेट वितरित किये। लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ( विधायक एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानन्द जी के विचारों को सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में उतारना चाहिए उन्होनें कहा “उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति से पहले मत रूको” और कहा कि ज्ञान को कोई बांट नहीं सकता सरकार द्वारा योजना में आपको जो अभी टैबलेट प्राप्त करायी गयी है उससे सही जानकारी प्राप्त करें और अपने निरन्तर अपने जीवन में आगे बढ़ते रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विशिष्ट अतिथि हरीश शाक्य (विधायक बिल्सी) ने कहा कि छात्र इन टैबलेट/स्मार्ट फोन का उपयोग अपनी पढ़ाई.लिखाई से सम्बन्धित कार्यों के लिये करें जिससे सरकार की मंशा अनुरूप भविष्य में प्रगति पथ पर अग्रसर हो सके। इसके तत्पश्चात् सोबरन सिंह राजपूत (जिला उपाध्यक्ष-भाजपा) द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि टैबलेट जब हमारे पास नहीं होता है तब हमारा जीवन अधूरा महसूस होता है। आप सभी विद्यार्थी अपने शिक्षा के क्षेत्र की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करे। साथ ही करन थरेजा सचिव-शिखर इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंगए शेखूपुर, बदायूँ) ने बताया कि इस टैबलेट का आप सभी विद्यार्थी सदुपयोग करेंगे तो यह आपको उच्च शिक्षा में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 राजेश कुमार वर्मा ने छात्र.छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना की शुरूआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विद्यार्थियों के शिक्षा में सहयोग करने एवं सरल बनाने हेतु 19 अगस्त 2021 को की गयी। साथ ही डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने छात्र.छात्राओं को समझाते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिएए संघर्षरत् बने रहना चाहिए तभी मंजिल मिल सकेगी, सरकार इस प्रकार की विभिन्न योजनाओं को चलाकर आपका साथ दे रही है तो आपका भी दायित्व बनता है कि आप भी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपना सर्वस्व लगा दें। प्राचार्य उदय प्रताप सिंह भास्कर द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि आप सभी स्वामी विवेकानन्द के बताये नियमों का जीवन में पालन करें। टैबलेट वितरण कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार द्वारा किया गया एवं इस मौके पर शिखा वर्मा, दयाराम, सुबोध पाठक, पंकज मिश्रा के साथ समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights