शिफ़ा उमराह टूर एंड ट्रैवल्स का नया ऑफिस का हुआ उद्घाटन उमराह यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प

WhatsApp Image 2025-06-20 at 8.01.14 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । हज और उमराह की सस्ती व बेहतर सुविधाओं के लिए समर्पित शिफ़ा उमराह टूर एंड ट्रैवल्स ने अपना नया ऑफिस मोहल्ला भूड़ मस्जिद खान बहादुर खान के पास खोला गया है। इस नए ऑफिस का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व महासचिव असलम चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सदाये हरम के ऑनर आशिक क़ादरी भी मौजूद रहे। ऑफिस उद्घाटन के मौके पर कंपनी के ऑनर ज़िशान अहमद ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है हज और उमराह के मुबारक सफर को आसान, सुलभ और किफायती बनाना है। शिफ़ा उमराह टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से हम यात्रियों को कम पैसों में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करेंगे, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।”
पहला जत्था रवाना होने को तैयार है शिफ़ा उमराह टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा आयोजित पहला उमराह जत्था 15 यात्रियों के साथ जल्द ही रवाना होगा। इस जत्थे की संपूर्ण व्यवस्था वीज़ा, फ्लाइट, ठहरने की जगह, और ज़ियारत शिफ़ा उमराह द्वारा ही सुनिश्चित की गई है। कंपनी का उद्देश्य है कि हर आम व्यक्ति को भी उमराह की यात्रा का अवसर मिले और उन्हें भरोसेमंद सेवा व उचित मार्गदर्शन के साथ एक यादगार अनुभव प्राप्त हो। इस नई शुरुआत के साथ जीशान अहमद और उनकी टीम ने शहर ही नहीं बल्कि आसपास के ज़िलों के हज व उमराह यात्रियों को भी सेवा देने का भरोसा जताया। इस मौके पर आबिद खान , मुजाहिद उल्ला ,हसन अली खान , कु शिफा खान , मोनू आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights