मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

अलीगंज थानाध्यक्ष होमगार्डों से करते हैं अभद्रता, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

June 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद के थाना अलीगंज में तैनात थानाध्यक्ष राजित राम पर थाने में तैनात होमगार्डों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। होमगार्ड कंपनी नंबर-25 मझगवां तहसील आवला जिला बरेली के पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष राजित राम आए दिन छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ अमर्यादित भाषा में गाली-गलौज करते हैं और समाज के सामने उन्हें अपमानित करते हैं। पीड़ितों ने अपने शिकायती पत्र में यह भी बताया कि थानाध्यक्ष उन्हें आए दिन मां-बहन की गालियां देते हैं और कभी कुत्ता, कभी सूअर, तो कभी गधा कहकर संबोधित करते हैं। कई बार जब वे विनम्रता से थानाध्यक्ष से निवेदन करते हैं कि यदि कोई गलती हो भी गई हो तो उन्हें अलग से समझा दिया जाए, लेकिन सार्वजनिक रूप से गालियां देकर अपमानित करना उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है। पीड़ितों का कहना है कि वे स्थानीय निवासी हैं और थाने में तैनाती के दौरान उनके रिश्तेदार अथवा जान-पहचान वाले लोग आते रहते हैं। थानाध्यक्ष द्वारा खुलेआम गालियां देने से उनकी छवि धूमिल हो रही है और समाज में उन्हें बेइज्जती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो थानाध्यक्ष ने और भी गंदी गालियां देते हुए उन्हें धमकाया और कहा कि “जो करना है कर लो, तुम्हारी कोई औकात नहीं है।” पीड़ितों ने यह भी बताया कि 20 जून को जब वे प्रतिदिन की तरह थाने में आमद कराने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने उन्हें भगा दिया और कहा कि अब उनकी थाने में कोई आवश्यकता नहीं है, वे अपने घर चले जाएं।
पीड़ित होमगार्डों ने एसएसपी से मांग की है कि ऐसे अपमानजनक और असंवेदनशील व्यवहार करने वाले थानाध्यक्ष के विरुद्ध
सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें पुनः थाने में आमद की अनुमति दी जाए, जिससे उनका आत्मसम्मान और नौकरी सुरक्षित रह सके। शिकायत करने बालों में होमगार्ड उदय प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, राजकुमार, हरीश कुमार, कृष्ण वीर सिंह, सुरेन्द्र पाल मिश्रा, हरिलाल, ओमप्रकाश, एकेश्वर सिंह , अंगनलाल , रामेंद्र पाल सिंह, महेश चंद आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights