मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

बदायूं में कमिश्नर ने कांवड यात्रा के संबंध में कछला घाट का निरीक्षण, बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

June 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ:। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी कांवड़ यात्रा के संदर्भ में कछला घाट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए। इसके लिए हॉट बाजार पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण किया साथ ही नाव से भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट के निरीक्षण के दौरान दोनों घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है इसमें सभी तैयारियां पूरे मनोयोग से समय से पूर्ण कर ली जाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंडलायुक्त ने कहा कि डीजे की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उस पर बजने वाले गानों में यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भड़काऊ या भद्दे गाने ना बजे। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, वॉच टावर व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक निरीक्षक अजय साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पूर्व में अनेकों बार कछला घाट का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया है व संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कावड़ यात्रा को संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में प्रकाश, सफाई आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के अतिरिक्त बिजली के ढीले तारों को सही करने के निर्देश दिए गए हैं तथा गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई है साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिगत दवा व चिकित्सकों सहित एम्बुलेंस की तैनाती करने के निर्देश भी दिए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights