मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

जान ले रहा कोरोना, आज एक और मरीज की हुई मौत; जानें अब कितने हैं एक्टिव केस

June 20, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोविड लोगों को डरा रहा है। हर दिन मरीजों की मौत से आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में एक और मरीज की कोरोना से मौत हो गई। एक दिन पहले भी दो महिलाओं ने कोरोना की वजह से दमतोड़ दिया था।ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से दिल्ली में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। फेफड़ों के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार तक कोरोना से अब तक 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना के 630 सक्रिय मरीज हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बीते गुरुवार को कोरोना से हुई थी दो महिलाओं की मौत


बीते गुरुवार को राजधानी में कोरोना से दो बुजुर्ग महिलाओं ने दम तोड़ दिया था। दोनों पहले से दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान संक्रमण होने पर स्थिति गंभीर हो गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, 67 साल की महिला को पहले से उच्च रक्तचाप के अलावा किडनी, निमोनिया, सेप्सिस, रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक की बीमारियां थीं। वहीं, 74 साल की महिला को पहले से कोरोनरी धमनी, आर्थराइटिस, सांस की बीमारी, मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्टिक शॉक की बीमारियां थीं।  इधर, बीते दिन की रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी से अभी तक 15 मरीजोें ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। वहीं दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 632 हो गई है। बुधवार को कोरोना के 12 नए मरीज सामने आए, जबकि 100 मरीज स्वस्थ हो गए। राजधानी में एक जनवरी से अब तक 2580 मरीज ठीक हो चुके हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights