खेत पर फसल देखने गए किसान की बिजली तार की चपेट में आने से मौत

Screenshot 2025-06-19 190812
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सालारपुर।। खेतिहर इलाके में बिजली पोल टूटने के बाद तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिवार वाले बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं कि मंगलवार शाम आई तेज आंधी में बिजली का एक पोल टूट गया था । लाइन नीचे लटक रही थी ।ग्रामीणों के द्वारा सालारपुर बिजली उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन रूपकिशोर को सूचना दी गई थी आरोप है कि लाइनमैन ने सूचना के बाद भी सप्लाई बंद नहीं की थी जिससे हादसा हो गया । और किसान की जान चली गईथाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हरीनगला निवासी रामपाल उर्फ भगतजी पुत्र हरिद्वारी उम्र 65 वर्ष बुधवार सुबह लगभग आठ बजे खेतों पर फसल देखने गए थे जहां लगभग नौ बजे वापस आते समय श्यामपाल के खेत की मेढ़ पर पहुंचे जहां बिजली का खम्भा टूटने के कारण लाइन नीचे लटक रही थी। जिसमें करंट दौड़ रहा था रामपाल अचानक उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही खेतों की तरफ ग्रामीणों की भीड़ दौड़ पड़ी परिवार वालों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक रामपाल के बड़े बेटा वीरपाल सिंह ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है उनका आरोप है कि ग्रामीणों ने बिजली पोल टूटने की सूचना बिजली घर पर दे दी थी लेकिन उसके बावजूद भी सप्लाई बंद नहीं की गई थी उसमें करंट दौड़ रहा था ।जिससे उसके पिता रामपाल की तार के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन लाइनें टूटती रहती है लाइनमैन सौ रुपए से पांच सौ रुपए तक लाइन ठीक करने के मांगते हैं उसके बाद लाइन ठीक हो पाती है । मौके पर लेखपाल प्रकाश सिंह भी पहुंच गए जिन्होंने अपनी कार्यवाही शुरू की है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights