बदायूं में छात्र कर्तव्य पटेल का हत्यारोपी शौर्य ठाकुर नाटकीय ढंग से गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-06-18 at 6.00.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के डीएम रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पवन बैंकट हाल के मध्य 15 जून की सुबह साढ़े चार बजे छात्र कर्तव्य पटेल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। छात्र सिविल लाइन थाने के गांव बदरपुर का मूल निवासी था। पढ़ाई करने के लिए शहर में शिवपुरम मोहल्ले में रह था। आवास विकास कालोनी की राजकीय डिग्री कालेज में एमकॉम की पढ़ाई कर रहा था।
15 जून की सुबह साढ़े चार बजे अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों से टहलने निकला, तभी शौर्य ठाकुर ने तमंचे से दो फायर किए,एक गोली कर्तव्य पटेल की पीठ में लगी उसकी मौत हो गई। एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह ने बताया कि पवन बैंकट हाल के पास शौर्य ठाकुर रहता था,उसके घर के पास इन लड़को की कहासुनी हुई,तभी शौर्य ठाकुर घर से तमंचा लाया और दो फायर किए,एक गोली बाइक पर पीछे बैठे छात्र कर्तव्य पटेल के लगी,जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई हिमांशु ने नामजद रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई,आज शौर्य ठाकुर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। कहा से किस तरह गिरफ्तारी हुई, इसकी जानकारी पुलिस ने अभी नही दी है। कल कुर्मी समाज के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च,रैली निकाली। पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। एनकाउंटर ओर आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग की।सीओ ने 24 घण्टे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया,पुलिस ने 24 घण्टे से पहले ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने घौंचा मोड़ से दिन के 2.30 बजे गिरफ्तार* करते हुए अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचा बरामद कर जेल भेजा गया। अभियुक्त शौर्य ठाकुर निवासी निकट पवन वैन्कट लान डी0एम0 रोड थाना सिविल लाईन ने बताया कि दिनांक 15.जून को मै अपने घर से डी0एम0 रोड पर अपने डागी को टहला रहा था तो मेरी गली में उत्कर्ष मिश्रा अपने दोस्तो कर्तव्य पटेल, अजय पटेल व रजत यादव के साथ 02 बाईकों से आये थे हम लोगों की आपस में बहस हुई तो मुझे लगा कि यह लोग मुझे मारने आये हैं। तो मैं अपने घर से तमंचा निकालकर लाया और 02 फायर किये थे जिसमें से एक गोली कर्तव्य पटेल के लग गयी थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights