बदायूं में छात्र के हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा,भीड़ सड़क पर निकली

Screenshot 2025-06-17 214543
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं।।सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी कर्तव्य पटेल के हत्यारोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके चलते कुर्मी समाज में आक्रोश है। जिसके चलते कुर्मी समाज के लोगों ने एचपी फील्ड से कैंडल मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शोकाकुल परिवार को सुरक्षा और 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की। सिविल लाइन थाने के गांव बदरपुर और शहर के मोहल्ला शिवपुरम निवासी आवास विकास के राजकीय डिग्री कालेज के एमकॉम के छात्र कर्तव्य पटेल की 15 जून को डीएम रोड स्थित पवन बैंकट लॉन के पास सुबह साढ़े चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी शौर्य ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके चलते कुर्मी समाज में खासा गुस्सा है। जिसके चलते गांव लखनपुर, बदरपुर, बरातेगदार, गुराई, सिलहरी, दहेमी, मोंगर, बाबट, गुलड़िया, शिकरापुर, अहोरामई, भगवतीपुर, बेला, आमगांव, रायपुर, नगला शर्की, जिरौलिया कुर्मियान आदि के सैकड़ों ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। और नारेबाजी की। मृतक के परिजनों ने कहा कि हत्या ऐसी जगह हुई जहां से कुछ दूरी पर डीएम, एसएसपी, बिल्सी विधायक के घर हैं।

आरोपी को सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते पुलिस मौन है जबकि योगी सरकार में ऐसे जघन्य अपराधी को तो एनकाउंटर होना चाहिए। उसके घर पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करना चाहिए। इस मौके पर सुशांत राठौर, शिवम राठौर, तीर्थेन्द्र पटेल, देवपाल सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह फौजी, अंकित पटेल, राहुल पटेल, डॉ. प्रशांत राठौर, मोहित पटेल, अभिनव पटेल, अंकित पटेल, सनी पटेल, जयदेव सिंह, सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी एक जनप्रतिनिधि का खास है। उसके खिलाफ कार्रवाई होने पर वह जनप्रतिनिधि उसे बचा लेता है। आरोप है कि सत्ता के प्रभाव से पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही है।

सपा मुखिया ने उठाया हत्या का मुद्दा, वीडियो वायरल

युवक की हत्या और अभी तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने का मामला समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तक पहुंचा है। उन्होंने हत्या का मुद्दा उठाया है। उनका वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा कि बदायूं में पटेल समाज के नौजवान के साथ अन्याय हुआ है। उसे न्याय मिलना चाहिए। दोषी की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। कहा कि सरकार में यह देखने को मिल रहा है कि जो सरकार के करीबी लोग हैं उनके लिए कानून व्यवस्था कुछ नहीं है।

हत्यारोपी को बचा रही भाजपा, परिवार से मिलेगी कांग्रेस – अजीत यादव


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा कर्तव्य पटेल के हत्यारोपियों को बचा रही है। सत्ता के दबाब में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने आरोपी के जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। कहा कि बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल कर्तव्य पटेल के परिजनों से मिलेगा और उनके दुख दर्द को साझा करेगा। कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यक समाज पर हमले हो रहे हैं। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। मुकेश यादव की हत्या के नामजद आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की गई। उझानी मेंथा फैक्ट्री में लगी आग में जलकर मरे मुनेंद्र यादव को आज तक न्याय नहीं मिला। अब कर्तव्य पटेल के हत्यारोपी को नहीं पकड़ा जा रहा है। कहा कि कांग्रेस पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक समाज समेत पीड़ितों के साथ खड़ी है। पीड़ितों परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights