बदायूं। में एक बार फिर अजब-गज़ब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन 9 दिनों तक ससुराल में रही। जिसके बाद मायके चली गई। इस दौरान वो मायके से प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हा पक्ष को मामले का पता चला तब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस दुल्हन को ढूंढ ही रही थी कि अचानक सोमवार को दुल्हन कोतवाली पहुंच गई। जहां दुल्हा और दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में दिया गया सामान व सोने चांदी के आभूषण एक दूसरे के वापस कर दिए गए। वहीं दुल्हन दो टूक कहते हुए प्रेमी के साथ चली गई कि मुझे बस अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना है..बेचारा दुल्हा भी ये दुहाई दे रहा था कि जब प्रेमी के साथ ही रहना था तो मुझसे शादी क्यों की। दरअसल पूरा मामला बदायूं जनपद के कोतवाली बिसौली क्षेत्र का है। युवक सुनील निवासी मौसमपुर का कहना था कि उसकी शादी 17 मई को बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की खुशबु के साथ हुई थी। 18 मई को दुल्हन खुशबु को विदा कराकर दुल्हा सुनील अपने घर ले आया। इसके बाद सुहागरात की रस्में-रिवाज की गई। दुल्हन ससुराल में 9 दिनों तक रही। जिसके बाद मायका पक्ष दुल्हन को विदा कराकर ले गया। जहां करीब 10 दिन तक रहने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने का पता दुल्हे को चला तब उसने संबंधित कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस दुल्हन की तलाश कर रही थी। कि अचानक दुल्हन खुशबु खुद थाने पहुंच गई और सबके सामने उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कह दी। दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ और सहमति बनी कि दुल्हे को शादी में दिया सामाना और दुल्हन को दिए सोने चांदी के आभूषण एक दूसरा पक्ष वापस करेगा। फिर ऐसा ही किया गया दोनों पक्ष ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया जिसके बाद दुल्हन चली गई।