मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उघैती में मामा की गैरमौजूदगी में भांजे को मामी से हुआ प्रेमी पत्नी को लेकर फरार

June 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाला मामला उघैती थाना क्षेत्र से सामने आया है। दिल्ली में कबाड़ का काम कर रहे एक व्यक्ति की अनुपस्थिति में उसका ही भांजा उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला घर से 30 हजार रुपये नकद और जेवरात भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में कबाड़ बीनने का काम करता है। 10 जून को उसकी पत्नी ने फोन करके बताया कि वह दवा लेने बिसौली जा रही है। लेकिन जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उसने कई बार फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद मिला। 11 जून को जब वह दिल्ली से वापस गांव पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी को उसी का भांजा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घर की तलाशी लेने पर यह भी सामने आया कि महिला 30 हजार रुपये नकद और घर में रखे जेवरात भी साथ ले गई है। पीड़ित ने थाने में भांजे के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इसे पारिवारिक विश्वासघात का गंभीर मामला मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights