मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दहेज की खातिर गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाला, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

June 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी गली नंबर-6 निवासी एक गर्भवती महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 11 जुलाई 2024 को वरुण गुप्ता पुत्र भगवान गुप्ता उर्फ डब्लू गुप्ता, निवासी ग्राम बलिया, थाना भमोरा के साथ हुआ था। परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह में दान-दहेज दिया था, लेकिन विवाह के कुछ ही समय बाद पति वरुण गुप्ता, ससुर, सास, तहेरी सास, तहेरे ससुर और देवर कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मौखिक गालियां दी गईं और मारपीट की गई। पीड़िता वर्तमान में सात माह की गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि 25 मार्च 2025 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस पर महिला ने आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। इसके बाद सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ ले गए। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उसे और उसके होने वाले बच्चे को न्याय मिल सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights