वीडियो कॉलिंग पर महिला ने अंग प्रदर्शन से किया इंकार तो अमित ने खुद को मार ली गोली

WhatsApp Image 2025-06-13 at 5.03.32 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। के उसहैत थाना क्षेत्र के कुँवरगांव के अमित हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने अमित की मौत के बाद नामजद आरोपी बनाए गये तीनों आरोपियों को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया है । दअरसल अमित की हत्या नहीं बल्कि उसने एक महिला के चक्कर मे स्वयं को ही तमांचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी हत्या नहीं हुई बल्कि उसने खुद को गोली मारी थी। जिसकी वजह उन्नाव की एक महिला बनी है । अमित उन्नाव की रहने वाली महिला से फोन पर बात होती रहती थी। आत्महत्या से फलने उन्नाव की महिला ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अंग प्रदर्शन से इंन्कार कर दिया था। जिससे अमित नाराज हो गया और उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली । सीडीआर के माध्यम से पुलिस महिला तक पहुंची और जब पुलिस ने अमित और महिला के फोन की जांच की तो पता चलने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों नामजद लोगों को छोड़ दिया है। 7 जून की रात को करीब दो बजे कुंवरगांव के अमित का शव ट्यूबवेल पर खेत के पास मिला था । मौत के बाद मौके पर पहुँचे परिजनों और पुलिस को उसके पेट पर मोबाइल और चारपाई पर एक तमंचा बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित के दाहिनी आंख के पास गोली लगने का घाव मिला और काफी खून बह जाने के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में अमित के बाबा सतीश चंद्र ने गांव के तीन लोगों जफर, पप्पू और ताराचंद के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया लेकिन हत्या का वजह साफ नहीं हुई । चारों लोगों ने अमित के साथ शराब पी थी । जिसके चलते परिजनों ने तीनों को नामजद किया था । पुलिस की जांच में जफर,पप्पू और ताराचंद के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने और दूसरे एंगिल पर जांच शरू की तो पता चला कि मृतक अमित जनपद उन्नाव की रहने वाली एक महिला से फोन पर बात करता था और वीडियो कॉल के समय आखिरी बार इस महिला से बात चल रही थी । सर्वेलेंस टीम द्वारा अमित के पास मिले मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली। इससे जानकारी हुई कि घटना के दिन दो मोबाइल नंबरों पर उसने 18 बार बात की। वह नंबर उन्नाव के गांव फतेहपुर चौरासी की रहने वाली एक महिला का था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात एक साल पहले फेसबुक के जरिये कुंवरगांव के अमित कुमार से हुई थी। दोनों में अक्सर बात होती थी। महिला ने बताया कि 7 जून को अमित ने वीडियो कॉल किया। उसने चार कारतूस व एक तमंचा दिखाया और वो शराब के नशे में था । वह शादी करने का दबाव बनाने लगा । कई बार फोन काटा, लेकिन वह बार-बार कॉल कर रहा था। वह जिद कर रहा था कि शादी के लिए हां करो और अंग प्रदर्शन करो उससे मिलने आ जाओ। जब महिला ने मना किया तो वीडियो कॉल पर तमंचा दिखाकर गोली चला दी । अमित कह रहा था कि यदि मिलने नहीं आओगी तो मैं गोली मार लूंगा। उस पर महिला ने कहा कि अभी तुम नौजवान हो कोई अच्छी सी लड़की देखकर शादी कर लो। इस तरह की बातें न किया करो। इसी बात पर उसने दूसरी गोली चलाई और फोन कट गया। महिला ने यह भी बताया कि डर था कि कहीं अमित की मौत न हो गई हो। इसलिए उसने रात में कॉल नहीं किया। सुबह फोन किया तो बंद आया। पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला पर शादी करने व अंग प्रदर्शन करने का दबाव बना रहा था। महिला ने मना कर दिया तो अमित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights