मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुठभेड़ के बाद चैन स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने छीनी गई चैन व असलहे किए बरामद

June 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। 31 मई को प्रेमनगर निवासी वेदप्रकाश शाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिचपुरी गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन (8 ग्राम) छीन ली। इस पर बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गईं। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश नेशनल हाईवे पर कचौली मंदिर के पास किसी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश विनय उर्फ कल्लू निवासी कानपुर और राजेश कुमार निवासी लखनऊ के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को दबोचकर अस्पताल भेजा। बदमाशों से छीनी गई सोने की चैन, 2,000 रुपये नकद, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। मुठभेड़ में सिपाही दीपक कुमार भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच भी कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights