आई वी आर आई निदेशक ने गांव मे जाकर किसानो के साथ किया सीधा संवाद

WhatsApp Image 2025-06-11 at 5.39.24 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । केंद्र सरकार के विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के तहत भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ त्रिवेणी दत्त ने वैज्ञानिकों की टीम के साथ बरेली के गांव बिहारीपुर अब्दुलरहमान, क्योंलड़िया, मधु नगला के किसानो के साथ सीधा संवाद किया। इस टीम के साथ निदेशक आई वी आर आई के संयुक्त निदेशक, शोध डॉ एस के सिंह संयुक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा डॉ रुपसी तिवारी ने भी किसानो को नई तकनीक और सरकार की योजनाओं से रुबरू कराया।
इस अभियान के तहत आई वी आर अभी तक 500 गांव के लगभग 30 हज़ार किसानो को जागरूक कर चुकी है। संस्थान की 108 टीमें इस काम मे लगी है जो हर दिनों किसानो को नई तकनीक से जोड़ने के साथ किसानों की समस्याओ का समाधान कर रही हैँ। सरकार के इस अभियान से हर रोज़ हज़ारो की संख्या मे लोग जुड़ रहे हैँ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि कृषि विकसित संकल्प अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार द्वारा वर्ष 2047 में कैसे इस देश को विकसित भारत बनाएँ। उस सपने को साकार करने के लिए कृषि मन्त्री शिव राज सिंह चौहान के मार्ग दर्शन में पूरे देश में यह एक कृषि विकसित संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि हमारे देश के वैज्ञानिकों और किसानों का सीधे संवाद हो। इसके अतिरिक्त संस्थान ने जो तकनीकि विकसित की हैं उसका प्रदर्शन करना। इसके अतिरिक्त किसानों ने परंपरागत कुछ नवीन पद्धति भी विकसित कि हैं उनको संस्थान के वैज्ञानिकों से साझा करें। उन्होने कहा कि हमारे संस्थान की 108 वैज्ञानिकों तथा 504 कर्मचारी तथा कृषि वैज्ञानिक किसानों कि समस्याओं का समाधान बरेली बदायूं तथा रामपुर के जनपद में जाकर कर रही हैं। संस्थान के संयुक्त निदेशक शोध डॉ एस के सिंह ने कहा कि किसानों ने वेज्ञानिक संवाद से किसानों की जानकारी तो बदेगी ही अपितु किसानों के अनुरूप शोध कार्य भी होंगे। उन्होने कहा की आप आई वी आर आई से जुड़े रहिए तथा यहाँ की जानकारियों का लाभ उठाएँ । संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ रूपसी तिवारी ने कहा कि संस्थान के वैज्ञानिक आपके द्वार आए हैं।आप अपनी समस्याओं को हमसे साझा करें। संस्थान ने किसानों एवं पशु पालकों के लिए विभिन्न बीमारियों से संबन्धित एपिसोड बनाए हैं जिनको आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करके लाभ उठा सकते हैं ।
इस अवसर पर गाँव के किसानों के निदेशक को आवारा पशुओं कि समस्या तथा पशुओं में खुरपका मुहपका बीमारी तथा गलघोंटू कि समस्या के बारे में बताया। उसके उत्तर में निदेशक त्रिवेणी दत्त ने कहा कि आवारा पशुओं के लिए राष्ट्रव्यापी योजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर संस्थान के डॉ महेश चन्द्र, डॉ सोनालिका महाजन, डॉ अखिलेश, डॉ लक्ष्य यादव सहित छात्र आदि उपस्थित रहे । निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights