चचेरे भाई ने छुरी से की युवक की एलानिया हत्या, खेत की मिट्टी को लेकर हुआ था विवाद

Screenshot 2025-06-11 183815

मेरठ/नंगला कुंभा (जानी खुर्द)।

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


गांव नंगला कुंभा में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई, जब 28 वर्षीय मारूफ की उसके चचेरे भाई इस्माइल ने छुरी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की वजह मामूली सी कहासुनी बनी, जो खेत से मिट्टी उठाने को लेकर हुई थी। इस्माइल ने पहले ही गांव पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसे मारूफ ने हल्के में लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रात 9 बजे दी वारदात को अंजाम


पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 9 बजे मारूफ अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी उसका चचेरा भाई इस्माइल वहां पहुंचा और छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लगभग छह वारों के बाद इस्माइल मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मारूफ को परिजन आनन-फानन में मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विवाद की जड़: खेत की मिट्टी
परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम इस्माइल अपने खेत से मिट्टी उठा रहा था। पास ही खेत में काम कर रहे मारूफ ने उसे मिट्टी उठाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। उस वक्त इस्माइल ने मारूफ को गांव लौटने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी, जिसे मारूफ ने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन इस्माइल ने उसी धमकी को हकीकत में बदल दिया।

परिवार की स्थिति
मृतक मारूफ खेती के साथ-साथ भैंस पालन का काम करता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और परिवार में मेहनती युवक के तौर पर जाना जाता था। उसकी अचानक हुई हत्या से पूरा परिवार और गांव सदमे में है।

पुलिस की कार्रवाई
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि, “मृतक के परिजनों ने इस्माइल पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। उसके पिता युनुस को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।”

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights