ग्रेटर नोएडा में लेबर सप्लाई कारोबारी से करोड़ों की ठगी और जानलेवा हमला

Screenshot 2025-06-02 201626
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा। के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक लेबर सप्लाई करने वाले व्यवसायी के साथ करोड़ों की ठगी और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

फर्मों के बीच हुआ था करार, फिर शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल

पीड़ित भूपेन्द्र सिंह की फर्म ‘ग्रेनो इंटरप्राइजेज’ लेबर सप्लाई का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2024 को उनकी फर्म का आनंद नागर, विरेंद्र नागर और अभिषेक कुमार शर्मा, जो मैक्सिमम क्लाथिंग फर्म के प्रोपराइटर हैं, के साथ एक समझौता हुआ।इस करार के तहत ग्रेनो इंटरप्राइजेज द्वारा 63 कर्मचारियों की आपूर्ति की गई। इन कर्मचारियों की कुल सैलरी 39.52 लाख रुपये पीड़ित द्वारा अदा की गई। इसके बाद सर्विस चार्ज और जीएसटी सहित कुल 52.22 लाख रुपये का बिल बनाया गया।

37 लाख की देनदारी, केवल 15 लाख का भुगतान

भूपेन्द्र सिंह का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने केवल 15 लाख रुपये का भुगतान किया, जबकि बकाया 37.22 लाख रुपये की मांग पर टालमटोल करते रहे। बार-बार अनुरोध के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ, तो पीड़ित ने कड़ा रुख अपनाया।

कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला

पीड़ित का कहना है कि 19 मार्च 2025 को अभिषेक शर्मा, आनंद नागर, विरेंद्र नागर व उनके साथ 2-3 अज्ञात व्यक्ति उनके कार्यालय में जबरन घुस आए और हथियार लहराते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना कार्यालय स्टाफ के सामने हुई, जिससे सभी लोग भयभीत हो गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights