बदायूं।।आज गुन्नौर मे पीडीए संवाद सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रिय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी व बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव और सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा,सपा के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे ।।सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस सम्मेलन मे सपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने पूर्व केंद्रिय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी व सपा सांसद आदित्य यादव और सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का 51 किलो की माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में युवाओ मे अपने तीनो चहेते नेताओ के साथ में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही है। पीडीए सम्मेलन में यह चर्चा का विषय बना रहा। इस सम्मेलन के संयोजक पीयूष यादव रहे। सभी नेताओ ने सफल कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम के संयोजक पीयूष यादव को मुबारकबाद पेश की।