मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ऑटो चालकों ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा डीएम को ज्ञापन

May 26, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली नाथ नगरी ऑटो रिक्शा चालक कल्याण सोसाइटी ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपते हुए थाना किला और इज्जतनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि 3+1 ऑटो रिक्शा की चेकिंग के नाम पर गरीब चालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। चालकों के वाहन सीज कर दिए जाते हैं और उन्हें पुलिस लाइन भेजा जाता है, जहां ट्रैफिक कार्यालय में कुछ कथित लोग खुद को वकील बताकर वाहन छुड़वाने के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये की मांग करते हैं, जबकि असली चालान महज 1500 से 2000 रुपये का होता है। ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश ऑटो चालक बेहद गरीब हैं और करीब 90 प्रतिशत वाहन फाइनेंस पर हैं। उनके लिए यह ऑटो ही आजीविका का एकमात्र साधन है। बार-बार वाहन सीज होने और अवैध वसूली से परेशान होकर कई चालकों ने वाहन चलाना बंद कर दिया है, जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष गुरुदर्शन सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जिन वाहनों के कागज पूरे हैं, उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए। थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाए कि चालकों के साथ दुर्व्यवहार और अवैध वसूली न हो। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो ऑटो चालक सड़क पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन के दौरान नईम खा, बुंदन खा, अलीम खान, सलीम खा, संदीप कुमार, लक्ष्मी नारायण, विजय कुमार साहू, तुषार साहू, राजेश, राजेंद्र शर्मा , संजीव , ओमकार, रामबहादुर आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights